Posts

यूपी की कानून व्यवस्था को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Image
लखनऊ- राजभवन में राज्यपाल राम नाईक से पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुलाकात की.. अखिलेश यादव ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा.. और उत्तर प्रदेश की लगातार गिर रही कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उसे मजबूत करने की बात कही है। राज्यपाल को ज्ञापन देते अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री यूपी             (एडिटर चीफ कुलदीप धुरिया हमीरपुर)

जुमे की नामाज अदा कर नमाजियों ने देश व जनता में अमन व शान्ति के लिए दुआ की

Image
31.05.2019 मौदहा (हमीरपुर)  रमजान माह के आखिरी जुमा को नगर की जामा मस्जिद के अलावा सभी मस्जिदों में जुमे की नामाज अदा कर नमाजियों ने देश व जनता में अनम व शान्ति के लिए दुआ की है। इस मौके पर सबसे अधिक नमाजियों की संख्या जामा मस्जिद में रही। जहां मस्जिद के अंदर स्थान न बचने के कारण लोगों ने सड़क पर चिलचिलाती धूप में नामाज अदा कर अमन चैन की दुआ मांगी है। इस मौके पर नेशनल चैराहे से थाने चैराहे तक आवा गमन पूर्णतया बंद करा दिया गया। इस मार्ग से गुजरने वालांे को नरहिया से रहमानिया मार्ग से ड़ाइवर्ट किया गया है। इसके अलावा नगर की रहमानिया, तकिया, चैपारी, स्टेशन, स्टेशनरोड़ नई मस्जिद, मलीकुआ मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में नमाजियांे ने नमाज अदा की है। वहीं ग्राम कम्हरिया मांचा, हिमौली, गुसियारी, परछा, नरायच, भमौरा, मदारपुर समेत एक दर्जन गांवों में जुमे की नामाज शान्ति पूर्वक सम्पन्न हुयी है। जुमे की नामाज सम्पन्न कराने को लेकर उप जिलाधिकारी राजेश चैरसिया, सीओ बालकराम व कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह सुबह से ही मस्जिदों मस्जिदों पहुंच व्यवस्था का जायजा लेते रहे हैं। शान्ति पूर्ण ढंग से जुमे...

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के मौके पर स्वास्थ अधीक्षक ने लोगां को अपने स्वास्थ के प्रति जागरूक

Image
31.05.2019 मौदहा (हमीरपुर) नगर के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में आज विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के मौके पर स्वास्थ अधीक्षक ने लोगां को अपने स्वास्थ के प्रति जागरूक रहने हेतु तम्बाकू से दूर रहने की सहाल दी है। इस मौके पर स्वास्थ विभाग के अलावा अन्य लोग भी मौजूद रहे हैं। नगर के सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र मंे आयोजित विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के दौरान स्वास्थ केन्द्र के अधीक्षक ड़ाक्टर अनिल सचान ने लोगों को बताया कि विश्व स्वास्थ संगठन के अनुसार दुनिया में पचपन लाख जीवन तम्बाकू का उपयोेग करने में समाप्त हो जाते हैं। अपने यहां भी तम्बाकू का अधिकांश लोग प्रयोग करते हैं। जबकि युवा भी धुंआ उड़ाने में पीछे नहीं हैं। देश में मौत के अग्रणीं कारणांे में तम्बाकू प्रमुख है। इससे दूर रहकर अपने शरीर को स्वस्थ्य रखने के अलावा कई बिमारियों से भी बचा जा सकता है। उन्होने लोगांे से तम्बाकू खाने व सिगरेट बीड़ी पीना छांेड़देने की अपील करते हुए कहा है कि जीवन से बढकर कुछ भी नहीं है। इन व्यसनांे को छांेड़ आदमी स्वस्थ्य जीवन जी सकता है। वहीं ड़ा0 रजत रंजन तिवारी ने खासकर युवाआंे से तम्बाकू से बने उत्पादों से दूर रहन...

ब्रेकिंग न्यूज़... कांग्रेस मुख्यालय मे कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जारी।

Image
ब्रेकिंग न्यूज़ कांग्रेस मुख्यालय मे कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जारी। चुनावों हुई हार पर हो रहा है मंथन। "फिर लडेंगे, फिर जीतेंगे" इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश भी की है लेकिन अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है।

ब्लाक संसाधन केंद्र में एक दिवसीय यू डाइस प्रशिक्षण हुआ संपन्न

Image
18.05.2019 मौदहा हमीरपुर ब्लाक संसाधन केंद्र में दिया गया प्रशिक्षण व अहम जानकारियां मौदहा कस्बा स्थित ब्लाक संसाधन केंद्र में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों को एक दिवसीय यू डाइस प्लस प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें विद्यालयों की समस्त सूचनाएं 30 सितंबर 2018 के अनुसार भरने के निर्देश दिए गए हैं तथा विद्यालयों का ऑनलाइन डाटा फीडिंग के बारे में जानकारियां दी गई तथा शासन को भी भेजी जाने वाली रिपोर्टों में सहूलियत के लिए अन्य जानकारियां प्रशिक्षण के दौरान प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान वरिष्ठ एबीआरसी हरि प्रकाश कुशवाहा ,एबीआरसी रावेंद्र कुमार व कंप्यूटर ऑपरेटर शैलेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

दहेज ना मिलने से नाराज़ पति कर रहा था दूसरी शादी पुलिस ने किया गिरफ्तार*

Image
*दहेज ना मिलने से नाराज़ पति कर रहा था दूसरी शादी पुलिस ने किया गिरफ्तार* *दस लाख रुपए दहेज ना मिलने पर दूसरी शादी का प्रयास कर रहे दहेज लोभियों की मंशा पर पहली पत्नी ने फेरा पानी  दूल्हा व उसके परिजन मंडप से सीधा थाने पहुंच गए जहां पुलिस ने कई धाराओं  में मुकदमा पंजीकृत कर लिया हालांकि कार्यवाही से असंतुष्ट पत्नी ने एसपी से न्याय की गोहार लगाते हुए आत्मदाह की दे डाली धमकी* अम्बेडकर नगर के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के अज़ादनगर निवासिनी प्रतिज्ञा सिंह पुत्री ओमप्रकाश ने जौनपुर पुलिस कप्तान को तहरीर देते हुए कहा कि जौनपुर पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है और अगर उसे न्याय नहीं मिला तो आत्मदाय कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेगी। आपको बताते चलेंकि स्वास्थ्य विभाग में सेवारत प्रतिज्ञा सिंह का विवाह 30 नवम्बर 2016 को हिन्दू रस्म व रिवाज के अनुसार काफी धूमधाम से  सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर गाँव निवासी अमित कुमार पुत्र कन्हैय्या के साथ हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि विवाह के बाद से अमित द्वारा 10 लाख रुपए की मांग की जा रही थी तथा कई बार मारा पीटा भी गया ज...

विपक्षी सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए लाखों की भीड़ के बीच PM का एक नया वादा... स्पेशल रिपोर्ट

Image
विपक्षी सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए लाखों की  भीड़ के बीच PM का एक नया वादा... स्पेशल रिपोर्ट बांदा ब्रेकिंग तीन लोकसभा प्रत्याशियों के लिए आज बांदा के कृषि विश्वविद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेश व अन्य विपक्षी दलों को पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने किसानों के साथ खिलवाड़ किया है और सिंचाई ईसुविधा व किसानों को मिलने वाली सुविधाएं नहीं दी है और अगर इस बार भाजपा की सरकार बनती है तो बुंदेलखंड की पानी की समस्या को दूर करने के लिए एक विशेष जल शक्ति मंत्रालय बनाकर बुंदेलखंड की पानी की समस्या दूर की जाएगी साथ ही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना व गांव गांव तक बिजली की व्यवस्था जैसी तमाम महत्वाकांक्षी योजनाएं मतदाताओं के बीच गिनाई। हालांकि जिस तरह का उत्साह व भीड़ की उम्मीद की जा रही थी वह खास देखने को नहीं मिली है। ब्यूरो रिपोर्ट-विकास कुमार बांदा उत्तर प्रदेश

भाजपा सांसद पद के उम्मीदवार व उनके समर्थकों ने रोड शो के दौरान.... मतदाताओं से मिल मांगे वोट

Image
भाजपा सांसद पद के उम्मीदवार व उनके समर्थकों ने रोड शो के दौरान,, मौदहा हमीरपुर हमीरपुर लोकसभा से भाजपा के सांसद पद के उम्मीदवार पुष्पेंद्र सिंह चंदेल युवराज सिंह रामदेव सिंह जैसे तमाम दिग्गज नेताओं व उनके समर्थकों ने बुधवार को मौदहा में रोड शो का आयोजन कर वोट मांगे और नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने की अपील की है। हालांकि अब भाजपा भ्रष्टाचार व विकास की बात को भूल कर नए घोषणा पत्र के अनुसार चल रही है लेकिन मतों के अधिकारी भी अपने घोषणापत्र बदल चुके हैं अब देखना यह होगा कि बुंदेलखंड से इस सीट का असल दावेदार कौन होता है और बुंदेलखंड की जनता क्या देखना चाहती है।                ब्यूरो रिपोर्ट-कुलदीप धुरिया हमीरपुर (उ.प्र.)

स्वच्छता व गैस सिलेंडर जैसी योजनाओं की उपलब्धियां गिनाने में ही बिताया समय राजनाथ सिंह ने कहा कांग्रेस ने 1947 से अब तक .....

Image
सुमेरपुर ब्रेकिंग... हमीरपुर जनपद के सुमेरपुर स्थित तपोभूमि मैदान पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पहुंचते ही उनके समर्थकों व पार्टी पदाधिकारियों ने  किया  भव्य स्वागत ... आज (शनिवार)जनपद के सुमेरपुर स्थित तपोभूमि मैदान पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी महत्वाकांक्षी योजनाएं गिनाते रहे...। बुंदेलखंड की गंभीर समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं आता है हालांकि अपनी महत्वाकांक्षी योजनाएं स्वच्छ भारत मिशन व प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं बताते हुए विपक्षीय सरकारों पर जमकर निशाना साधा... और पुनः सरकार बनाने की जनता से अपील की.. हालाकि आज की राजनीति को देखते हुए जनता भी समझ चुकी है की चिकनी चुपड़ी बातों से कुछ नहीं होने वाला है और मतदाताओं में अधिकांशत: लोग विकास को देख कर ही वोट देने का काम करेंगे। अब देखना यह होगा कि यहां की जनता किसे दिल्ली के की गद्दी पर बैठाने का काम करती है              (ब्यूरो रिपोर्ट कुलदीप धुरिया हमीरपुर)

गर्म भैंस को भैंसे के पास ले जाना उस समय जोखिम भरा साबित हुआ, गलियां में घसीटते हुए गम्भीर रूप से घायल कर दिया

Image
मौदहा (हमीरपुर) नगर में गुरूवार को एक गर्म भैंस को भैंसे के पास ले जाना उस समय जोखिम भरा साबित हुआ। जब भैंस ने उसे जंजीर समेत नगर की गलियां में घसीटते हुए गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिसे मोहल्ले वालों की मदद से मरणासन हालत में उसे सी0एच0सी0 मौदहा में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे मुख्यालय रिफर कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र समेत चार लोगां के खिलाफ मामला दर्ज कर पिता पुत्र को आज जेल भेज.....

Image
22.03.2019 मौदहा (हमीरपुर) नगर में पिछले सप्ताह नबालिग बालिका के साथ अनैतिक कार्य करने वाले पिता पुत्र ने घटना का विरोध कर रही बहु की मिलकर निर्मम हत्या कर दी थी। जिसमें कोतवाली पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र समेत चार लोगां के खिलाफ मामला दर्ज कर पिता पुत्र को आज जेल भेज दिया है। आवगत हो कि नगर के उपरौस नई बस्ती निवासी राजेन्द्र सोनी(सिचाई परिवेक्षक) ने पिछले सप्ताह घर में मौजूद अपने छोटे बेटे श्रीओम की नबालिग साली के साथ अनैतिक कार्य किया तथा रात्रि में श्रीओम द्वारा अपनी साली के साथ अनैतिक कार्य करने में ब्यस्त था तभी पास ही सोई उसकी पत्नी रश्मि की नींद खुली तो उसने दोनो को अपत्तीजनक अवस्था में देख अपनी बहन को ड़ांट पीट पति को भला बुरा कह बवाल काटना शुरू कर दिया। तब उसकी नबालिग बहन ने उसके पति समेत उसके ससुर की करतूत भी उसे बताई। जिससे रश्मि और उग्र हो झगड़े पर उतारू हो गयी। मामला भांप राजेन्द्र व श्रीओम रश्मि को घसीटते हुए कमरे के अंदर ले गये और जहां मारपीट कर उसकी निर्मम हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या रूप देने के लिए छत पर लगे हुए पंखे में कपड़े आदि बांध घटना पर पर्दा ड़ालने का स्वांग...

भारतीय सेना के जवानों के जज्बे को सलाम लोगों ने जुलूस निकाल फोड़े पटाखे

Image
कानपुर भारती की सैन्य कार्यवाही का किया गया स्वागत  निकाला जुलूस, फोडे पटाखे, किया मिष्ठान वितरण कानपुर नगर, कानपुर ग्रामीण उधोग व्यापार मंडल कल्याणपुर उधोग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पाकिस्तान के किये गये हमले से ख्ुाश होकर विशाल वाहन जुलूस निकाला जिसमें क्षेत्रीय नागरिकों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये तथा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आवास पर पहुंच कर पटाखे छुडाये, मिष्ठान वितरण किया और खुशियां मनायी।            इस दौरान जिलाध्यक्ष संदीप पांडे ने कहा जो पाकिस्तान ने कायराना हरकत की थी उसका बदला लिया गया है और सरकार न ेपाकिस्तान के पीओके के भीतर घुसकर कई आतकी ठिानो का सफाया करते हुए पाकिस्तान परस्त 300 से ऊपर आतंकियों को 72 हूरों के बीच में भेजने का कार्य किया है जिससे पूरे देश में खुशी की लहर दौड गयी है। कहा हम व्यापारी हर तीरके के टैक्स बर्दास्त कर लेंगे, एक समय भोजन करेंगे लेकिन पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे में नही देखना चाहते। कार्यक्रम में नीरज सिंह राजावत, मनोज कलवानी, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, पवन, रवि पटेल, अनिल शर्मा, लकी वर्म...
Image
 मौदहा(हमीरपुर) मौदहा नगर के ऐतिहासिक बड़ी देवी मंदिर में चल रहे शत्चण्ड़ी महायज्ञ में चल रही श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन वृन्दावन धाम से आये कथा वाचक आचार्य पुरूषोत्तम शरण शास्त्री ने द्रोपदी चीरहरण की सुन्दर कथा सुनाई है। कथा को आगे बढ़ाते हुए चौथे दिन की कथा में आज उन्होने श्रोताआें को बताया कि कौरवां द्वारा छल बल के चलते पाण्ड़वां से जुंए में सब कुछ जीत लिया गया था। यहां तक की पाण्ड़वां ने द्रोपदी को भी जुंए के दांव में लगाकर उसे हार गये थे। दुर्याधन ने पाण्ड़वों के सामने ही द्रोपदी का चीड़ हरण शुरू कर दिया। जिसपर द्रोपदी ने भगवान श्रीकृष्ण को पुकारा भगवान ने अपनी लीला से द्रोपदी की साड़ी को इतना बढ़ा दिया की साड़ी खीचते खीचते दुर्यांधन थक गया लेकिन साड़ी का अंत नहीं हुआ। कथा वाचक ने कहा कि जो भी पूर्णं रूप से भगवान में समर्पित हो जाता है। भगवान उसकी हमेशा रक्षा करता है। वहीं शत्चण्ड़ी महायज्ञ में बनाई गयी वेदिका की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी है। शाम 5 बजे से राम कथा वाचक तुलाधर महाराज के द्वारा भगवान राम के सुन्दर कथाओं का वर्णन किया गया है। इस मौके पर सैकड़ा...

कायराना आतंकवादी घटना में शहीद हुये भारत के वीर सपूतो को श्रद्धान्जलि

Image
मौदहा(हमीरपुर)  17 फरवरी बीती शाम मौदहा कस्बा के रहमानिया इंटर कालेज के पास से ऑल इंडिया मज़लिश एत्तिहदुल मुस्लिमीन ( ए.आई.एम.आई.एम ) की तरफ से पुलवामा में हुई कायराना आतंकवादी घटना में शहीद हुये भारत के वीर सपूतो को श्रद्धान्जलि देने के लिए एक शोक सभा की गई।  बाद में नरहिया रोड से शहीद स्थल तक कैंडिल मार्च निकाल कर शहीदों को श्रद्धान्जलि दी गई। इस मौके पर ( ए.आई.एम.आई.एम ) के कार्यकर्ताओ ने सरकार से उचित और ठोस कार्यवाही करने की मांग करते हुए शहीदों का बदला लेने की मांग की है। कैंड़िल मार्च के दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाये। इसमे ( ए.आई.एम.आई.एम ) के आकिफ मुबीन( शाहरुख ), फ़िरोज़ पठान, मुमताज़ अली, शोएब महतो, रिज़वान चौधरी , बब्लू कबीर, बाबू शाहिद, आरिफ बदर , गुड्डन , मोहम्मद आतिफ , भइया पठान, गुलाम अली, साजू भाई, राशिद खान, शीबू मास्टर, सरफराज खान आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 120 लाभार्थियों को गैस चूल्हा व सिलेंड़र वितरित

Image
मौदहा(हमीरपुर) मौदहा स्थित मधुपिया गैस एजेंसी में आज प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 120 लाभार्थियों को गैस चूल्हा व सिलेंड़र वितरित किये गये हैं। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रामदेव सिंह, भारतीय जनता युवा मोर्चा के बुन्देलखण्ड़ कानपुर क्षेत्र के उपाध्यक्ष प्रहलाद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयकरन सिंह, एजेंसी के प्रोपराइटर राजेन्द्र कुमार मधुपिया, राजेश कुमार, राजकुमार, सुधीर, शैलेन्द्र, कल्लू, महेन्द्र, अवधेश आदि लोग मौजूद रहे हैं। 

युवक ने ट्टटर के अंदर लगाई फांसी, युवक दैनिक जागरण दैनिक हिंदुस्तान पेपरों का करता था......

Image
6 फरवरी 2019      छानी के एक अखबार के हाँकर ने लगाई फांसी मौके पर ही हुई मौत।   इस आशय की तहरीर मृतक के भाई रावेंद्र कुमार गुप्ता  ने थानाध्यक्ष बिवार राजेश वर्मा को दी और तहरीर में बताया कि मेरा भाई रज्जन गुप्ता उर्फ राज्जनभाटिया उम्र लगभग 26 वर्ष निवासी छानी बुजुर्ग  का था मेरा भाई अपनी दुकान पर ही जो कि लकड़ी के टट्टर फट्टर की बनी थी में रहता था वह वहीं पर सोता था व अलग रहता था ।मृतक रज्जन दिन में अंडे का ठेला लगाता था व सुबह सुबह दोनों गांव में अमर उजाला  व  हिंदस्तान , दैनिक आज अखबार का वितरण भी करता था ।कल भाई ने दिन में अपना ठेला भी नहीं लगाया और देर शाम रात तक वह सही  भी था रात में सो गया लेकिन जब सुबह वह नहीं उठा और लोगो के पास अखबार नही पहुँचा तब पड़ोसियों ने देखा की रज्जन फांसी पर लटका हुआ था  तब उन लोगो ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी मौके पर भाई रावेंद्र उर्फ पप्पी पहुंचा और देखा  कि वह एक गमछे  से फंदा बनाकर दुकान के ही एक एंगल में गांठ लगाकर फांसी पर झूल गया था वह रात में ही मृत हो चुका था । थानाध्यक्...

ब्लैकमेल कर अश्लील वीड़ियां दिखाने व धमकी देकर 08 लाख 80 हजार रूपये वसूल....

Image
मौदहा(हमीरपुर)  कोतवाली मौदहा में तारिक हुसैन निवासी हमीरपुर की तहरीर पर ब्लैकमेल कर अश्लील वीड़ियां दिखाने व धमकी देकर 08 लाख 80 हजार रूपये वसूल लेने का मामला दर्ज किया गया था। जिसमें पुलिस ने आज नामित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिनके बरामदगी में अस्लाहा सहित कई अन्य सामान भी बरामद हुए हैं।  20 जनवरी को तारिक हुसैन पुत्र अकबर हुसैन निवासी मोहल्ला सय्यद बाड़ा हमीरपुर ने लिखित तहरीर देकर बताया था कि सोमवती पत्नी नरेन्द्र सिंह निवासी सुमेरपुर , संजय निषाद पुत्र रामआसरे निवासी क्योटरा हुसैनिया मौदहा, नरेश निषाद पुत्र रामआसरे निषाद मोहल्ला क्योटरा मौदहा, के नाम धारा 364ए/328/342/420/323/504/506 तथा 66/67 आईटी एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। वहीं दिलशाद उर्फ आका पुत्र माजिद खान निवासी तकिया पूर्वी तरौस कस्बा मौदहा को भी पुलिस ने छिमौली रोड़ स्कूल के पास गिरफ्तार कर उनके पास से 08 लाख 40 हजार नकद(फिरौती रकम) 02 अदद तमंचा देशी 315 बोर व दो अदद जिंदा कारतूश 315 बोर, एक अदद स्कूटी हीरो बिना नम्बर , व एक अदद एवेंजर मोटर साइकिल व एक महिन्द्र टीयूवी कार सहित बरामद कर ...

दो मित्र का मिलन ही नहीं जीव व ईश्वर तथा भक्त और भगवान का मिलन था

Image
मौदहा हमीरपुर विकासखंड क्षेत्र के गांव रोहारी में श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन भगवान श्री कृष्ण और सुदामा चरित्र की कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी तदाद में कथा श्रवण के लिए श्रोताओं की भीड़ उमड़ी । कथावाचक आचार्य पंडित राघवेंद्र तिवारी ने आज अपने श्रोताओं को भगवान कृष्ण के साथ सुदामा चरित्र का वर्णन कर श्रोताओं का मन मोह लिया कथावाचक ने बताया कि कृष्ण और सुदामा जैसी मित्रता आज भी सभी भक्तजनों को करना चाहिए जिससे एक दूसरे के प्रति प्रेम वह श्रद्धा भाव बना रहे जिस तरीके से भगवान श्री कृष्ण ने सुदामा को इतने लंबे समय के बाद मिलने पर उसी भाव से उन्हें अपने गले लगाया था और अपने सिंहासन पर बैठा उनके चरणों को धोकर अपने आप को खुशनसीब माना था और भगवान कृष्ण का यह न रूपी अवतार सुदामा व कृष्ण की मित्रता का मिसाल आज भी कायम है। कथावाचक आचार्य पंडित राघवेंद्र तिवारी,नालवादक पूरन नामदेव,ऑर्गन वादक पप्पू सविता,सुशील तिवारी सहित अन्य संगीतकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर तमाम दूरदराज  अछरेला बहरेला पाटनपुर रोहारी सहित अन्य तमाम गांव के सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं का मन मुग्ध...

संत और भगवंत कभी किसी के ऋणी नही रहते- मर्यादा पुरुषोत्तम राम... जानें खास रिपोर्ट में

Image
संत और भगवंत कभी किसी के ऋणी नही रहते- राम जी। ग्राम चमरखन्ना स्थित दक्षिणमुख हनुमान मंदिर में तीसरे दिन की कथा में पूज्य राम जी ने कर्दम महात्मा -माता देहुति, मनु-सतरूपा, यज्ञ-दक्षिणा के विवाह व जीवन चरित्र की कथा सुनाई । आचार्य राम जी ने महाराज दक्ष की कथा में भगवान शिव और माता सती के विवाह, दक्ष द्वारा शिव अपमान और दक्ष के यज्ञ में सती माता द्वारा अपना शरीर त्यागने की कथा का सजीव वर्णन किया। कथा के चतुर्थ स्कन्ध के समाप्ति के साथ पंचम स्कन्ध में महाराज प्रिय व्रत के चरित्र का सुन्दर वर्णन करते हुए प्रियव्रत का अर्थ बताते कहा कि प्रियव्रत का अर्थ जीवन में सुन्दर प्रतिज्ञा करने वाले जीवन चरित्र से है। साथ ही महाराज भरत की कथा के माध्यम से मानव के मोहरूपी चरित्र का वर्णन किया जिसमें भरत द्वारा हिरनी के बच्चे के प्रति मोह होने से उन्हें हिरन के रूप में जन्म लेना पड़ा। साथ ही भरत और राजा रहुगढ़ के मिलाप के साथ पंचम अध्याय का समापन किया। छठवे अध्याय में अजामिल उद्धार की कथा और वृत्तासुर का वध दधीचि की हड्डियों से वज्र का निर्माण , चित्रकेतु के पुत्र की हत्या की कथा के साथ चित्रकेतु...

डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम स्टेडियम में चल रहे जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट मैच में

Image
इचौली( हमीरपुर) मौदहा क्षेत्र के ग्राम गुसियारी के डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम स्टेडियम में चल रहे जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट मैच में 13 वें दिन का मैच हथौड़ा(बाँदा) व पुखरायां(कानपुर) के बीच खेला गया ।जिसमें टॉस जीत कर हथौड़ा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया । पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित16 ओवर में 5 विकेट खोकर 149 रन बनाए हथौड़ा के बल्लेबाज हिम्मत ने 38 गेंदों में 6 चौके व 10 छक्के की ताबड़ तोड़ बल्लेबाजी कर अपनी टीम के लिए नाबाद 96 रन बनाए 150 रनों का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी पुखरायां(कानपुर) ने निर्धारित16 ओवर 5 पर 153 रन बनाकर जीत हासिल की ।मैच  हारकर भी हिम्मत शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया । जिसे आयोजक आमिर जमाल ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया ।अम्पायर अकील अहमद व शहगल खान,कमेंटेटर इनाम खान ,व गुलाम गौस स्कोरर रहे इस मौके पर निहालउद्दी ,अच्छन फौजी,सलीम भइया, कदीर भाई,गामा भाई,कमरुद्दीन, भाई ,कुलदीप यादव,फैयाज ,चन्दन,सोनू,धर्मेंद्र, सलमान